फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबीघाट आरओबी के निर्माण में नहीं मिली रक्षा विभाग की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धोबीघाट आरओबी के निर्माण में नहीं मिली रक्षा विभाग की जमीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। धोबीघाट आरओबी के निर्माण में रक्षा विभाग की जमीन नहीं मिली। रक्षा संपदा के अधिकारियों ने रेलवे की ओर से बनाए जा रहे इस आरओबी में अपने विभाग की करीब 150 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का दावा किया था। निर्माण कार्य रुका तो केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह ने हस्तक्षेप कर जमीन की पैमाइश कराई। भूड़ भारत नगर की ओर इस जमीन को लेकर करीब 15 दिन पहले यह विवाद उठा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जिला प्रशासन को संयुक्त पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। बुधवार को राजस्व विभाग के लेखपाल, रेलवे अधिकारियों और रक्षा संपदा अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई। इसमें पाया गया कि धोबीघाट आरओबी का पूरा निर्माण रेलवे की जमीन पर किया गया है। इसमें रक्षा विभाग की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया गया है। इस पैमाइश के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार की गई है। हालांकि रक्षा संपदा कार्यालय के प्रतिनिधि ने इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। इस रिपोर्ट पर रेलवे के तीन अधिकारियों समेत कुल पांच अधिकारियों की ओर से हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें