फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अवैध कट होंगे बंद, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
10 अवैध कट होंगे बंद, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जीडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से इस मार्ग के बीच 10 अवैध कट को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इसके अलावा यातायात की रफ्तार सुचारू रखने के लिए पांच यू-टर्न का निर्माण भी किया जाएगा। 15 अप्रैल को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद जीडीए कार्य का बजट तैयार करेगा।
प्राधिकरण अधिकारियों की ओर से मई के आखिर तक कार्यों का आवंटन करने और जून में कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी के मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। यातायात पुलिस ने जीडीए को अवैध कटों को बंद करने और ट्रैफिक की निर्बाध आवाजाही के लिए यू-टर्न निर्माण का सुझाव दिया था। वहीं, यातायात पुलिस ने कई जगह डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। जिस पर काम शुरू हो गया है। मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि कटों को बंद करने और नए यूटर्न के निर्माण का खाका खींच लिया गया है।
विज्ञापन

यह अवैध कट होंगे बंद
एएलटी सेंटर कट, एसबीआई एटीएम कट, एचपी पेट्रोल पंप कट, भारत पेट्रोल पंप कट, यशोदा अस्पताल कट, फॉर्च्यून होटल कट, हिमालय सिटी सेंटर कट, अजनारा सोसायटी कट, मोटरी तिराहा और सिटी फॉरेस्ट कट को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे यू-टर्न
जीडीए ने अवैध कट बंद करने के साथ लोगों की सुविधा के लिए छह यू-टर्न बनाने का निर्णय लिया है। इसमें हापुड़ चुंगी से एएलटी सेंटर की ओर, संजयनगर सेक्टर-23 यशोदा अस्पताल से आगे व एएलटी फ्लाईओवर से पहले, देविका स्काइपर व केडब्ल्यू सृष्टि के बीच में, मोरटी तिराहे से आगे व परिवर्तन स्कूल से पहले यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें