मस्जिदों में पांच लोग पढ़ सकेंगे नमाज
गाजियाबाद। बकरीद पर मस्जिदों में पांच लोग नमाज पढ़ सकेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईदगाह में नमाज अदा नहीं होगी। शहर काजी ने अपील की है कि जहां तक संभव हो सके घर से नमाज अदा करें।
बुधवार को सभी मुख्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। शहर काजी मशरुर अब्बासी ने बताया कि ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और लोगों से भी अपील की गई है कि वह सादगी से घर पर ही नमाज अदा करें। बकरीद पर प्रतिबंधित जानवरों का इस्तेमाल न करें। कुर्बानी देने के बाद साफ-सफाई कर लें, जिससे किसी को परेशानी न हो।
इन मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज
जामा मस्जिद सिंहानीगेट
मदनी मस्जिद चमन कॉलोनी
जामिया मदरसा चमन कॉलोनी
जामा मस्जिद सेक्टर-23
माता कॉलोनी विजयनगर
मदीन मस्जिद भट्टा नंबर
दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद
पीर वाला मदरसा
मसूरी महमुदुल मदारिस