फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

- आरोपी गिरफ्तार, युवती के उसके मां-बाप से संबंध भी करा दिए थे खत्म
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र की युवती ने पटेल नगर निवासी सचिन पांचाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दो साल से उसके साथ संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी नहीं की। विरोध करने पर सचिन के चचेरे भाईयों व अन्य परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि दो साल पहले उसकी मुलाकात पटेल नगर निवासी सचिन से हुई थी। उसने एक बार सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए वह सहमत हो गई। आरोप है कि तभी से वह उसे गुमराह करते हुए संबंध बनाता आ रहा था। कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर उसने उसके माता-पिता से भी संबंध खत्म करा दिए। युवती का कहना है कि वह सचिन के घर में ही रह रही है। कई बार कहने के बावजूद सचिन उससे शादी नहीं कर रहा था। पिछली 15 मार्च को सचिन के दो चचेरे भाई शकी व राजा ने गालीगलौज कर उसे घर से निकाल दिया। राजा की मां, बहन, पत्नी व पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों ने उससे मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि 17 मार्च को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने दो दिन पहले एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। सिहानी गेट थाना प्रभारी एसएचओ हेमेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि सोमवार को सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें