फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर को तीन ओर से घेरा, 2000 से अधिक जवान तैनात

विज्ञापन
यूपी गेट पर धरना स्थल पर हालात से निपटने के लिए तैनात फोर्स। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बॉर्डर को तीन ओर से घेरा, 2000 से अधिक जवान तैनात
विज्ञापन

साहिबाबाद। बृहस्पतिवार शाम जिला प्रशासन के किसानों को यूपी बॉर्डर खाली करने के आदेश देने के साथ ही यहां की किलेबंदी कर दी गई। पुलिस-प्रशासन के निर्देश पर पुलिस, पीएसी, आरआरएफ सहित अर्द्ध्रसैनिक बल के 2000 जवान यूपी बॉर्डर के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चप्पे-चप्पे पर तैनात हो गए। तीन घेरे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ तीन ओर से ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया। डाबर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और खोड़ा पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को विभिन्न बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया गया।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद की ओर आने वाले ट्रैफिक को गाजीपुर मंडी से पहले ही रोककर आंनद विहार, महाराजपुर बॉर्डर और ज्ञानी बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया। वहीं, खोड़ा कट पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को रोका गया। डाबर तिराहे पर बैरीकेडिंग करने के साथ वैशाली कट पर भी बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को आगे बढ़ने से रोका गया। वहीं, इंदिरापुरम की ओर से आने वाले ट्रैफिक को गौड़ ग्रीन एवेन्यू पर बैरीकेडिंग कर रोका गया। बैरीकेडिंग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यूपी बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और आरआरएफ के जवान तैनात दिखाई दिए। पूरे ट्रैफिक को रोकने के बाद केवल मीडियाकर्मियों को ही यूपी बॉर्डर की ओर आने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन

आंसू गैस, बॉडी प्रोटेक्टर लेकर पहुंची फोर्स
यूपी बॉर्डर खाली कराने के आदेश से पहले ही पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। हथियारबंद जवान अपने साथ आंसू गैस के गोले, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी लेकर पहुंचे। यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे हर ओर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गई। दूसरी ओर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी बड़ी संख्या में जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

कई जिलों से बुलाई गई फोर्स
यूपी बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, मैनपुरी, बागपत, सहानपुर, मुजफ्फरनगर, शामली से कई अन्य जिलों से फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें