फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडरेज मामले में युवक को पीटा, पिस्टल दिखाकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज मामले में युवक को पीटा, पिस्टल दिखाकर की फायरिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। पहले कार से बाइक में खुद टक्कर मारी, बाइक सवार ने ठीक से चलाने के लिए कहा तो कार सवार युवकों ने बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों ने मामला शांत कराया। वहां से जाने के बाद कुछ दूरी पर कार सवारों ने बाइक सवार को फिर रोक लिया और पिटाई कर दी। इसी दौरान एक युवक ने बाइक सवार पर पिस्टल दिखाकर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। मामले में नंगला गांव निवासी मृदुल ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। मृदुल पानी का काम करते हैं। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात नंदग्राम थाना पुलिस को मृदुल नाम के युवक ने सूचना दी कि राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर के नीचे हुई कार सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मारकर मारपीट की। इसके बाद वह वीवीआईपी मॉल के पास पहुंचे तो कार सवारों ने उन्हें फिर रोकर पीटा। इस दौरान उनमें से एक युवक ने गोली मारने की बात की और फायरिंग कर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर टीमें लगाई हैं। शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मुरादनगर के देधा निवासी देवा (20), शिवधाम कॉलोनी निवासी हिमांशु(20), मोरटा निवासी शिवम (24) और मुरादनगर के नंगला निवासी उदित (19) हैं। पूछताछ में पता चला कि शराब के नशे में इन्होंने वारदात की। इनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और कार बरामद की है। उदित और हिमांशु पर हत्या समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। संजयनगर में सराफ अजय वर्मा के यहां डकैती के प्रयास में भी रोडरेज में आरोपी आयुष त्यागी और विशाल सहरावत शामिल हैं। दोनों फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें