फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बदमाशों ने छात्र को ऑटो में खींचकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने छात्र को ऑटो में खींचकर की लूटपाट
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑटो गैंग एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गिरोह के सदस्यों ने विजयनगर क्षेत्र में घर जा रहे छात्र विशाल चौरसिया को ऑटो में खींचकर लूटपाट की और चाकू के बल पर मोबाइल के जरिये दो हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। बहरामपुर निवासी विशाल चौरसिया ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विशाल के पिता सरवन चौरसिया ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह कैटरिंग वालों के साथ भी काम करता है। शुक्रवार तड़के वह काम करके ही घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ साधन नहीं मिलने पर वह हिंडन पुल के पास पैदल घर आ रहा था। वह खुद साइकिल से थे तो उससे आगे निकल गए। उनका बेटा काफी देर बाद जब घर आया तो उसने बताया कि रास्ते में एक ऑटो आया। उसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। ऑटो सवारों ने उन्होंने जबरन ऑटो खींच लिया और बहरामपुर की ओर सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने उसकी पिटाई की और मोबाइल और नकदी छीन ली।
विज्ञापन

एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि मामले में टीम लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाश उसका मोबाइल फेंक गए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए ऑटो से लूट करने वाले बदमाशों के फरार साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर मोबाइल का लॉक खुलवाकर कराए रुपये ट्रांसफर
विशाल ने बताया कि ऑटो सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल और एक हजार रुपये लेने के बाद उनकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने चाकू दिखाकर मोबाइल का लॉक खुलवाया और यूपीआई के जरिये एक नंबर पर रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पहले उन्होंने 10 रुपये ट्रांसफर करवाए जो ट्रांसफर नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने उन्हें फिर मारा। इसके बाद उन्होंने अकाउंट में पड़े दो हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें