फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आयोजकों को पीटने के मामले में होटल मालिक का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्रैंड होटल के मालिक का बेटा सागर मलिक मसूरी थाना पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
आयोजकों को पीटने के मामले में होटल मालिक का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। गोविंदपुरम स्थित होटल द ग्रैंड आइरिस में शनिवार रात डीजे बजाने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को होटल मालिक के बेटे सागर मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन पर होटल में कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं के साथ लाठी-डंडे और बेल्टों से मारपीट करने का आरोप है। इसी दौरान होटल स्टाफ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की थी।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सिहानी गेट के लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी सागर मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। शनिवार को पंचशील प्राइमरोज सोसायटी निवासी स्वाति ने मामले में बलवा, मारपीट, छेड़छाड़ और चोरी की धारा में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके भाई की शादी की हल्दी-मेंहदी की रसम का कार्यक्रम होटल द ग्रैंड आइरिस में शनिवार को किया था। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने रात में डीजे पर एक और गाना बजाने की फरमाइस की थी। आरोप है कि इसी बात पर होटल स्टाफ के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया था कि स्टाफ ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। परिवार व मेहमानों ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें