फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी से लौट रहे चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हादसे में जय और हनी दोनों कार के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पवन ट्रक के नीचे आ गया। साथ में कार सवारों ने अपने साथियों को सूचना देकर उन्हें आनन फानन में जय और हनी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी क्षेत्र के एक फार्महाउस से दिल्ली वापस लौट रहे तीन चचेरे भाइयों को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एनएच-9 पर तिगरी गोल चक्कर के पास ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पवन पोसवाल (26) पुत्र चंद्रपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि जय पुत्र विनोद और हनी पोसवास पुत्र श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों चचेरे भाई दिल्ली तिहाड़ गांव से गांव के ही रहने वाले एक युवक की शादी में आए थे। वापस लौटते समय वे तिगरी गोल चक्कर के पास हाइवे पर रुक गए। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जय और हनी का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली तिहाड़ गांव निवासी महावीर सिंह दिल्ली में भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गांव के ही एक युवक का विवाह था। उनके तीनों भतीजे गांव से बरात में गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली। वापस लौटते समय तीनों हाइवे पर पार्किंग लाइट जलाकर रुके थे। उनके साथ पीछे आ रही गांव की ही एक और कार रुक गई। उनके भतीजे जैसे ही कार से नीचे उतरे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मारी।

विज्ञापन

हादसे में जय और हनी दोनों कार के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पवन ट्रक के नीचे आ गया। साथ में कार सवारों ने अपने साथियों को सूचना देकर उन्हें आनन फानन में जय और हनी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मामले में उन्होंने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

22 फरवरी को है पवन की बहन की शादी
महावीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई चंद्रपाल के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे की शादी हो चुकी है। पवन सबसे बड़ा था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। 22 फरवरी को उसकी छोटी बहन की शादी है। शादी की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें