फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तलाक के बाद अलग हुए दंपती को मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक के बाद अलग हुए दंपती को मिलवाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन साल पहले हुए तलाक के बाद रविवार को कविनगर पुलिस ने काउंसलिंग करके एक पति को पत्नी और आठ साल की बेटी से मिलवा दिया। मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब महिला पांच महीने से फ्लैट का किराया नहीं दे पा रही थी और फ्लैट मालिक ने उसे फ्लैट से निकाल दिया था। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पुलिस ने महिला के पति को बुलवाकर काउंसलिंग की और समझौता कराकर एक कराया। काउंसलिंग कविनगर थाने में तैनात महिला दरोगा तरुणा सिंह ने की थी।
विज्ञापन

कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिचा नाम की महिला अपनी बेटी कहकसा के साथ फ्लैट में किराये पर रहती है। किराया नहीं जमा कर पा रही थी, तो फ्लैट मालिक ने उन्हें निकाल दिया। उनके पति अनूप एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनका पारिवारिक विवाद में तलाक हुआ था। तरुणा सिंह की मौजूदगी में रिचा और अनूप ने पूजा-पाठ किया और नए जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें