फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जानलेवा हमले का केस वापस नहीं लेने पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बैनामा लेखक अमन सिंह को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर धमकी दी है। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप उर्फ ओके के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुराने विजयनगर निवासी अमन सिंह बैनामा लेखक हैं। उनका कहना है कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप उर्फ ओके भी तहसील कंपाउंड में ही बैठते हैं। आरोप है कि पूर्व में कुलदीप ने उन पर तहसील कंपाउंड में जानलेवा हमला किया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सिहानी गेट थाने में कराई थी। मुकदमे को वापस लेने के लिए कुलदीप लगातार दबाव बना रहा है। 14 जनवरी को मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें