फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मल्टीपल कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीपल कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एसजी इंप्रेशन सोसायटी के निवासियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मल्टीपल कनेक्शन के विरोध में निवासियों ने सोसायटी के गेट पर बैनर लगा दिया है, जिसमे बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को संदेश देते हुए सोसायटी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। निवासियों का कहना हैं कि हम सभी बिजली के एकल कनेक्शन से संतुष्ट हैं और हम मल्टीपल कनेक्शन नहीं लेना चाहते व साथ ही हम इससे संबंधित कागज बिजली विभाग के अधिकारियों के पास जमा करा चुके हैं, इसके बाद भी विभाग के अधिकारी निवासियों पर दबाव बनाने के लिए आ जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें