फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्षद के बेटे की अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद के बेटे की अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नूरनगर सिहानी में बृहस्पतिवार रात पार्षद संजीव त्यागी के बेटे की कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। इससे दुकान शटर टूट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल कार चालक मामूली घायल हुआ है। हालांकि घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे। लोगों का आरोप है कि शराब के नशे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्षद संजीव त्यागी का बेटा शोभित त्यागी बृहस्पतिवार रात कार लेकर घर से निकला था। वापस घर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर नूरनगर सिहानी में ही जायसवाल बर्तन भंडार की दुकान का शटर तोड़ते घुस गई। मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। नंदग्राम पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पार्षद संजीव त्यागी का कहना है कि ब्रेक न लग पाने के कारण हादसा हुआ है। बेटा शराब नहीं पीता है, लोगों ने राजनीतिक द्वेष के चलते यह अफवाह फैलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें