मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर ऑडियो की वायरल
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने ऑडियो वायरल कर दी। जिसमें कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों के लिए अभद्र टिप्पणी कर रहा है। मामले में हिंदू रक्षा दल के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ पंडित ने ऑडियो का समर्थन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डासना की श्रीराम कॉलोनी निवासी सौरभ पंडित का कहना है कि वह व्हाट्सएप पर बीजेपी स्पोर्ट नाम के एक ग्रुप में हैं। उस ग्रुप में एक ऑडियो भेजी गई, जो डासना के शांतिनगर में हेयर सैलून के संचालक अय्यूब ने ग्रुप में डाली थी। आरोप है कि अय्यूब इस ऑडियो का समर्थन कर रहा था। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।