फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे अफसर को वीडियो कॉल कर हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अफसर को वीडियो कॉल कर हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर 50 हजार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले रेलवे के एक अधिकारी को महिला ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर धमकाया। शातिरों ने सीबीआई, क्राइम ब्रांच और यूट्यूब के अफसर बनकर रेलवे के अधिकारी से मामले में कार्रवाई नहीं करने और समझौता करने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। रेलवे कर्मी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पांच लोगों के अजय राठौर उर्फ विक्रम गोस्वामी, इसराइल खान, देवेंद्र, सतीश कुमार मीणा, चंदी गोपाल गिरि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल टीम की मदद से शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
पहले वीडियो कॉल कर रिकार्ड फिर फोन कॉल कर दी धमकी
रेलवे अफसर का कहना है कि 15 दिसंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से एक महिला ने बातचीत करना शुरू किया। कुछ देर बाद महिला ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। उसकी हरकतें देखकर उन्होंने कॉल काट दी। कुछ देर बाद उनके पास वीडियो वायरल करने की धमकी देने के लिए फोन कॉल आने लगीं।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी
शातिरों ने अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा अगर रुपये नहीं दोगे तो वीडियो को यूट्यूब पर वायरल कर देंगे। इसे रोकने के लिए यूट्यूब के अफसर बात कर लो। इसके लिए कॉलर ने उन्हें मोबाइल नंबर भी दिया। ऐसा करके शातिरों ने करीब 50 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
अधिकारियों के भेजे आईडी प्रूफ
शातिरों ने रेलवे अफसर को कॉल करके खुद को पहले क्राइम ब्रांच नई दिल्ली का एडिशनल ऑफिसर अजय राठौर बताया। फिर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और इस बार उसने खुद का सीबीआई ऑफिसर विक्रम गोस्वामी नाम बताया। सभी ने क्राइम ब्रांच और सीबीआई के आईडी प्रूफ भी उन्हें भेजे।
विज्ञापन

वीडियो कॉल से ऐसे फंसाते हैं जाल में
शातिर वीडियो कॉल करके जिसमें एक महिला आपसे कुछ देर बातचीत करेगी। इसी बीच दूसरी ओर से महिला रिकॉर्ड अश्लील वीडियो चला देगी। इसका आपको पता भी नहीं चलेगा कि वह रिकॉर्ड है या लाइव। ऐसे में वह दोनों अपनी ओर से वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेगी। जिसके बाद वह उसे और भी ज्यादा अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को न उठाएं।
अगर वीडियो कॉल उठाने के बाद शातिर आपको धमकी देकर रुपये मांगते हैं तो किसी को रुपये न दें। साइबर सेल में शिकायत करें।
वीडियो रोकने के लिए कोई पुलिस अधिकारी या यूट्यूब का अधिकारी रुपये की मांग नहीं करता है।
अनजान नंबर से अगर वीडियो कॉल आती है तो उठाने से पहले या तो अपना चेहरा ढक लें या रियर कैमरा कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें