फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ई-रिक्शा हटे न ऑटो, चौराहों पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा हटे न ऑटो, चौराहों पर लग रहा जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमिश्नर साहब, चौराहों से न ई-रिक्शा हटे हैं और न ऑटो। शहर को जाम मुक्त करने के आदेश पर स्थानीय थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने चौराहों से अतिक्रमण, रेहड़ी पटरी वालों को हटवा दिया लेकिन ई-रिक्शा और ऑटो फिर से खड़े होने लगे। इससे चौराहों पर जाम लग रहा है। व्यवस्थित रास्ता नहीं मिल पाने से वाहन को रेंगते हुए चल रहे हैं। इसके अलावा चौराहों पर पुलिसकर्मी तो तैनात हैं लेकिन वे चौराहों से बेतरतीब खड़े वाहनों को नहीं हटवा पा रहे हैं। ऐसा हाल पुराना बस अड्डा, लाल कुआं, घंटाघर, जिला अस्पताल, मेरठ रोड तिराहा, आंबेडकर रोड तुराब नगर मार्केट के सामने है।
पुराने बस अड्डे पर फिर खड़े होने लगे ई-रिक्शा और ऑटो
समय : दोपहर 12:15 बजे
पुराना बस अड्डा पर संतोष अस्पताल के पास चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो सवारी के इंतजार में खड़े हैं। जबकि पुल के नीचे बने चेकपोस्ट के अलावा यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात थे उन्हें हटवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते नजर आए। ऐसे में मौके पर जाम की स्थिति बन गई। ऐसा ही हाल इसी चौराहे पर मेरठ रोड का था।
विज्ञापन

नया बस अड्डा मेरठ तिराहा का हाल
समय : दोपहर 12:30 बजे
नया बस अड्डा मेरठ तिराहा पर ऑटो चालक सवारी उतारने और बैठाने में काफी देर लगाते हैं। ऐसे में मोहननगर की ओर आने वाला यातायात मेरठ तिराहा पर रूकता है। वहीं यू-टर्न के लिए भी वाहन रेंगते रहते हैं जो जाम का कारण बना हुआ है। मेरठ तिराहे पर बेतरतीब खड़े ऑटो को हटवाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं।
घंटाघर और जिला एमएमजी अस्पताल भी जाम
घंटाघर, जिला एमएमजी अस्पताल और आंबेडकर रोड तुराब नगर मार्केट के बाहर ई-रिक्शा जाम का कारण बना हुआ है। जिला एमएमजी अस्पताल और तुराबनगर मार्केट के बाहर सुबह से ही जाम लग जाता है।
50 पुलिसकर्मी तैनात होने का दावा
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 68 हेड कांस्टेबल और 63 कांस्टेबल यातायात पुलिस की ड्यूटी के लिए सात दिन का कैप्सूल कोर्स कराया गया। पुलिस आयुक्त का दावा है कि प्रशिक्षण के बाद इनमें से करीब 50 पुलिसकर्मी को क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है लेकिन बुधवार को पड़ताल के दौरान चौराहों पर कई पुलिसकर्मी तैनात तो मिले लेकिन जाम की स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया।
विज्ञापन

ये चौराहे किए थे चयनित
- पुराना बस अड्डा
- विजयनगर टी-प्वाइंट
- मोहननगर
- लालकुआं
- नया बस अड्डा
- छिजारसी/सेक्टर-62
- राजचौपला मोदीनगर
- लोनी तिराहा
39 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और मिलेंगे
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में आठ चौराहों को चयनित कर कार्ययोजना तैयार की थी। पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं। जाम की स्थिति की प्रतिक्रिया ली जा रही है जो पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं कमिश्नरेट को 39 नए ट्रैफिक इंस्पेक्टर मिले हैं, जो जल्द जिले में आमद कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें