फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूलर के गोदाम में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर के गोदाम में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुकुंदनगर में शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे विचित्रा कूलर कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भयानक आग के कारण एक-दो दमकल की गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया गया। ऐसे में करीब 10 दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। राहत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी शेषनाथ यादव ने बताया कि पटेल नगर के रहने वाले हेमंत सिंघल की विचित्रा कूलर कंपनी के नाम से फर्म है। गोदाम दो मंजिला है। दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। गोदाम में कूलर, पेंट व अन्य माल भरा होने के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। हालांकि अलग-अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टा शार्ट शर्किट से गोदाम में आग लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें