फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खेल-खेल में आंख पर चोट लगने से दोस्त ने की पिटाई, हुई मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस

Wed, 16 Nov 2022 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कंबल डालकर पिटाई करने का खेल खेलने के दौरान पिटाई करने से 17 वर्षीय केशव बेहोश हो गया। शोर सुनकर लोगों ने केशव को जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर बागू में मंगलवार रात कंबल डालकर पिटाई करने का खेल खेलने के दौरान पिटाई करने से 17 वर्षीय केशव बेहोश हो गया। शोर सुनकर लोगों ने केशव को जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कृष्णा नगर बागू के केशव के पिता राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात पड़ोस के प्लाट के चबूतरे पर अपने चार से पांच दोस्तों के साथ कंबल परेड खेल रहा था। सभी एक दूसरे पर चादर डालकर थप्पड़ मार रहे थे। पड़ोस में रहने वाला विशू भी खेल रहा था। विशू का नंबर आया तो सभी युवकों ने उसके मुंह पर भी कंबल डालकर थप्पड़ मारे। केशव का एक थप्पड़ विशू की आंख में लग गया। विशू ने उसे मारते हुए देख लिया इससे वह गुस्साया और उसने केशव के मुंह पर कंबल डालकर उसका गला पकड़ लिया और कनपटी व गर्दन पर घूंसे मारे। इससे केशव गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।

मौके पर मौजूद सभी युवकों ने शोर मचा दिया। विशू के पिता ऋषिपाल गौतम लोगों की मदद से केशव को अस्पताल लेकर गए। इसकी जानकारी केशव के परिजनों को मिली तो हंगामा हो गया। घटना के बाद विशू माहौल को देखते हुए मौके से फरार हो गया। केशव के पिता राजकुुमार ने विशू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी प्रथम अंशु जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें