फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: तंत्र-मंत्र में फंसाकर हत्या करने का लगाया आरोप, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Nov 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एक महिला ने मोहम्मद सलीम पर पति से विवाद का फायदा उठाकर तंत्रमंत्र कर वश में करके निकाह करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी निवासी एक महिला ने मोहम्मद सलीम पर पति से विवाद का फायदा उठाकर तंत्रमंत्र कर वश में करके निकाह करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सलीम ने उस पर देह व्यापार का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मसूरी क्षेत्र में लेकर जाकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि 2021 से उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। मार्च 2021 में उसकी मुलाकात मोहम्मद सलीम से हुई। उसने विवाद सुलझाने के नाम पर तंत्रमंत्र कर जाल में फंसा लिया और निकाह करने के बाद उनके साथ रहने लगा। सितंबर में उसने अपने कार्यालय में बुलाकर उसकी पिटाई की। बाद में पुलिस से शिकायत हुई और दोनों में समझौता हो गया। आरोप है कि सलीम उसे अपने साथी खुर्शीद के साथ कार में बैठाकर मसूरी के रेलवे फाटक के पास ले आया और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें