फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 19वीं मंजिल से गिरकर बीटेक के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 04 Nov 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि हार्दिक अपने परिवार के साथ प्रताप विहार में रहता था। उसके पिता मुनेंद्र और मां ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की अपेक्स क्रेमलिन सोसायटी की 19वीं मंजिल से में बृहस्पतिवार शाम बीटेक के छात्र हार्दिक वत्स (20) की गिरने से मौत हो गई। हार्दिक अपेक्स क्रेमलिन सोसायटी में किसी से मिलने गया था। सोसायटी के गेट पर रखे रजिस्टर में करीब तीन बजे का उसका नाम और मीटिंग की बात लिखी है। पुलिस को अभी तक यह नहीं पता चला कि वह किससे मिलने आया था और गिरने का क्या कारण क्या है।

विज्ञापन


विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि हार्दिक अपने परिवार के साथ प्रताप विहार में रहता था। उसके पिता मुनेंद्र और मां ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपेक्स क्रेमलिन के 19वीं मंजिल के जीने वाले कॉरिडोर में छात्र का बैग रखा मिला है। छात्र की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें