फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से बदमाश ने लूटे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग से बदमाश ने लूटे कुंडल
विज्ञापन

गाजियाबाद। गुड मार्निंग गैंग ने राजनगर में बृहस्पतिवार सुबह अधिवक्ता की पत्नी मिथलेश (67) से सेंट्रल पार्क के पास बाइक सवार एक बदमाश ने तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। बदमाश ने कुंडल न देने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में मिथलेश ने कुंडल उतार दिए और बदमाश आसानी से कुंडल लेकर फरार हो गया। मामले में अधिवक्ता हरिराज सिंह ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजयनगर सेक्टर-23 निवासी हरीराज सिंह का कहना है कि उनकी मिथलेश रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजनगर में टहलने गई थीं। पार्क जाते हुए सेक्टर नौ के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने उन्हें रोक लिया और तमंचा तान दिया। बदमाश ने कुंडल उतारने के लिए कहा। उन्होंने मना किया बदमाश ने गोली मारने की धमकी दे दी। ऐसे में उन्होंने कुंडल उतारकर दे दिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सावर बदमाश सेक्टर 23 की तरफ भाग गया। उनका कहना है कि बदमाश ने न तो हेलमेट लगाया था और न ही चेहरा ढका था। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाश की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें