फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेगा शिकंजा : सबूतों के आधार पुलिस करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कसेगा शिकंजा : सबूतों के आधार पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। 56 लाख का मकान हड़पने के लिए निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी रचने वाली नर्स और उसके करीबी दोस्त आजाद, अफजाल और गौरव के खिलाफ मिले सबूतों को आधार बनाकर पुलिस इन पर शिकंजा कसेगी। एफआईआर में बताई गई घटना के अनुसार पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले बल्कि इसके विपरित नर्स की दिल्ली कबीरनगर में उसके मकान से निकलने की सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन मिली है। साथ ही उसके मेडिकल परीक्षण भी पुलिस के लिए पुख्ता सबूत हैं।
मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया कि नर्स ने प्राइवेट पार्ट पर खुद ही चोट मारी थी। साजिश से अनजान भाई से कह दिया था कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई है। जांच में सामने आया कि नर्स ने खुद ही लोहे के छह इंच के तारनुमा औजार से चोट मारी, उसे ही प्राइवेट पार्ट में रख लिया था। पुलिस ने उसे जांच के लिए भेजा है। पुलिस उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा है। पुलिस उसकी रिपोर्ट का इंतजार में है।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मामले में फोरेंसिस जांच के लिए कई चीजें भेजी गईं हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। फिलाल आरोपियों के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। आगे के कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नर्स के खिलाफ ये मिले सबूत
नर्स ने बताया था उसके साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था जबकि उसकी लोकेशन कबीरनगर में मिली।
नर्स ने प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने की बात कही जबकि मेडिकल परीक्षण में कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली। नर्स ने खुद प्राइवेट पार्ट में लोहे का तार रखा था।
सीसीटीवी फुटेज में नर्स अपने घर में आते जाते दिखाई दी है।
आजाद, अफजाल और गौरव के खिलाफ मिले सबूत
नर्स के करीबी दोस्त विजयनगर से नर्स के पास गए। तीनों नर्स को ऑल्टो कार में दिल्ली से गाजियाबाद आश्रम रोड पर लेकर आए। इसकी सीसीटीवी फुटेज मिली।
आश्रम रोड पर आजाद ने जिस राहगीर से कराई थी पुलिस को कॉल। राहगीर के बयान भी पुलिस के सबूतों में शामिल।
आजाद ने वारदात में जिस फर्जी नंबर का प्रयोग किया वह बरामद किया।
आजाद के फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें