फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: अलमारी की चाबी बनाने के नाम पर शातिरों ने उड़ाया लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

विजय कुमार इसी साल मार्च में एनटीपीसी से जीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि उनकी अलमारी का ताला खराब हो रहा था। घर के बाहर से चाबी बनाने वाले दो लोग जा रहे थे तो उन्होंने उनसे चाबी बनाने के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के प्रताप विहार में एनटीपीसी से सेवानिवृत्त जीएम विजय कुमार करन के घर में अलमारी का ताला ठीक करने और चाबी बनाने के नाम पर शातिरों ने लाखों की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन


शातिरों ने विजय कुमार को झांसे में लेकर और उनकी पत्नी से पानी मंगवाने के लिए भेजकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में यह बात कहकर फरार हो गए कि चाबी नहीं पा रही है। उनके जाने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। मामले में विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विजय कुमार इसी साल मार्च में एनटीपीसी से जीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि उनकी अलमारी का ताला खराब हो रहा था। घर के बाहर से चाबी बनाने वाले दो लोग जा रहे थे तो उन्होंने उनसे चाबी बनाने के लिए रोक लिया। वह उनसे चाबी बनवाने लगे। उसके दूसरे साथी को वह दूसरे कमरे में दूसरी अलमारी की चाबी बनवाने के लिए ले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान एक शातिर ने उनकी पत्नी को पानी लेने के लिए भेज दिया और दूसरे ने अलमारी के लॉकर का ताला खोलकर उनके दो लाख कीमत के गहने और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें