पांच दिन की पुलिस रिमांड पर आस मोहम्मद
गाजियाबाद। इकला गांव नर्दमेश्वर मंदिर में हथियार और ब्लेड के साथ घुसे आस मोहम्मद उर्फ समीर शर्मा की पुलिस ने पांच दिन की रिमांड ली है। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दी थी। थाना प्रभारी आरसी पंत ने बताया कि मामले में आस मोहम्मद से पूछताछ की जाएगी। उसके सलीम से संबंध और उसे हथियार के साथ आने संबंधी जानकारी ली जाएगी। साथ ही हथियार किसने उपलब्ध कराए, रिमांड में पूछताछ कर पता किया जाएगा। तीन अक्तूबर को प्रबोधानंद गिरि महाराज के मंदिर में प्रवचन के दौरान सेवादारों ने हथियार, पांच कारतूस, एक छोटा चाकू और ब्लेड के साथ आस मोहम्मद को पकड़ा था। उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए थे। सेवादारों द्वारा की गई पूछताछ में उसने खुद को नोएडा का निवासी बताते हुए नाम आस मोहम्मद उर्फ समीर शर्मा बताया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि सलीम नाम के व्यक्ति ने उसे प्रबोधानंद की हत्या करने के लिए भेजा था।