फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को एक ही फ्लैट बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी

सार

दो लोगों को एक ही फ्लैट बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ीगाजियाबाद।राजनगर एक्सटेंशन में एक ही फ्लैट दो लोगों को दिलाने के बहाने करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।83 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो लोगों को एक ही फ्लैट बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में एक ही फ्लैट दो लोगों को दिलाने के बहाने करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इनमें एनआरआई की मां को झांसे में लेकर 20 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों को न ही फ्लैट मिला न ही रुपया वापस किया गया। नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चंद्रलोक मंडोली निवासी जयप्रकाश ने अपनी पत्नी विमलेश के नाम से राजनगर एक्सटेंशन में भावना गुप्ता और संजीव गोयल से फ्लैट बुक किया था। फ्लैट की कीमत 60 लाख रुपये तय की गई। दो जून को 10 लाख रुपये बतौर एडवांस दिए गए। दो सितंबर को फ्लैट की रजिस्ट्री होनी थी लेकिन भावना गुप्ता ने खुद को व्यस्त बताते हुए रजिस्ट्री टाल दी। इस दौरान 30 सितंबर को बाकी की रकम और 23 लाख रुपये फ्लैट की सजावट के लिए दे दिए गए। 83 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। दूसरे मामले में भावना गुप्ता और संजीव कुमार रावल ने उसी फ्लैट का सौदा एनआरआई की मां शीला गोयल से कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। शीला के साथ दोनों ने 24 सितंबर को एक करोड़ दस लाख में सौदा किया था। पेशगी के तौर पर 20 लाख रुपये उन्होंने दोनों को दे दिए। इस बीच उन्हें पता चला कि फ्लैट का एग्रीमेंट किसी और के साथ भी किया गया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों मामलों में संजीव गोयल, संजीव रावल और भावना गुप्ता के खिलाफ नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें