फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में आया नया मोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सार

जबकि मंगलवार को बृजपाल की पत्नी बबीता व परिवार के लोगों ने उनकी तहरीर न लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की गुहार लगाई।दुहाई की रेखा देवी ने सदरपुर के मृतक बृजपाल, उसके भाई अजय उर्फ सोनू व राजकुमार उर्फ राजू, भांजे शुभ और बेटे के खिलाफ अपने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अजय उर्फ सोनू ने उनके पति विकास को उधार लिए 15 लाख रुपये लौटाने की बात कहकर बुलाया था। बृजपाल की पत्नी बबीता ने विकास, विकास के पिता और भाई कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहरे हत्याकांड में आया नया मोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। उधार लिए पांच लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार सुबह विकास और बृजपाल ने एक-दूसरे पर फावड़े से प्रहार कर जान लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर किसी ओर के न होने की बात कह रही थी जबकि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर साजिश के तहत विकास व बृजपाल को बुलाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि विकास की पत्नी रेखा देवी ने सोमवार देर रात ही मृतक बृजपाल समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जबकि मंगलवार को बृजपाल की पत्नी बबीता व परिवार के लोगों ने उनकी तहरीर न लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की गुहार लगाई।
दुहाई की रेखा देवी ने सदरपुर के मृतक बृजपाल, उसके भाई अजय उर्फ सोनू व राजकुमार उर्फ राजू, भांजे शुभ और बेटे के खिलाफ अपने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अजय उर्फ सोनू ने उनके पति विकास को उधार लिए 15 लाख रुपये लौटाने की बात कहकर बुलाया था। साजिश के तहत उसने विकास को खेत पर बुलाया और वहां अपने भाई, भांजे और बेटे के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर नहीं लेने का लगाया आरोप
सदरपुर के मृतक बृजपाल के परिजन मंगलवार सुबह मधुबन बापूधाम थाने तहरीर लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बृजपाल की पत्नी बबीता ने विकास, विकास के पिता और भाई कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने मामले में सामने आए नामों की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें