फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गिरोह ने डाला था बिल्डिंग में डाका, पांच गिरफ्तार

सार

टैंपों में आए 10 बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड समेत मजदूरों को बंधक बनाकर लूट की थी। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश खोड़ा कॉलोनी निवासी अकरम, शादाब, मध्य प्रदेश के सतना निवासी अखिलेश कुशवाहा उर्फ मुछ्छड़, अजय परिहार उर्फ पउआ और लोनी बॉर्डर निवासी वाजिद हैं। इनके पास लूटी गई बंदूक, 270 किलो कॉपर के तार करीब पौने दो लाख की कीमत की, दो तमंचे, तीन चाकू और घटना प्रयुक्त टैंपो (छोटा हाथी) बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गिरोह ने डाला था बिल्डिंग में डाका, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के जयपुरिया सनराज ग्रीन की ऑर्गेनिक होम्स की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड व मजदूरों के बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 18 सितंबर की रात निर्माणाधीन बिल्डिंग में मध्य प्रदेश के गिरोह ने डाका डाला था। टैंपों में आए 10 बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड समेत मजदूरों को बंधक बनाकर लूट की थी। पुलिस ने गिरोह के दो कबाड़ी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांच बदमाश फरार हैं।
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश खोड़ा कॉलोनी निवासी अकरम, शादाब, मध्य प्रदेश के सतना निवासी अखिलेश कुशवाहा उर्फ मुछ्छड़, अजय परिहार उर्फ पउआ और लोनी बॉर्डर निवासी वाजिद हैं। इनके पास लूटी गई बंदूक, 270 किलो कॉपर के तार करीब पौने दो लाख की कीमत की, दो तमंचे, तीन चाकू और घटना प्रयुक्त टैंपो (छोटा हाथी) बरामद किया है। इनके साथी मध्य प्रदेश सतना के विनय कुशवाहा, विजय कुशवाहा और संजू समेत अन्य दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में रहे मजदूर ने कराई थी वारदात
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पूर्व में यहां काम करने वाले मजदूर ने इस वारदात को अंजाम दिलाया था। उसने ही इस जगह की रैकी करके गिरोह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे ऐसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही चोरी करते हैं क्योंकि यहां सीसीटीवी नहीं लगे होते हैं और पुलिस भी उन तक नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें