सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने की छेड़छाड़
गाजियाबाद। हापुड़ की रहने वाली एक महिला को पुराने बस अड्डे के पास रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है और अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि सोशल मीडिया से संपर्क होने के बाद युवक ने उनका फोन नंबर और पता ले लिया। इसके बाद से वह लगातार उन पर बात करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि 14 सितंबर को बेटी के साथ आरडीसी से पुराने बस अड्डे की ओर जाते समय उसने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।