फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से जबरन निकाह कर बिहार ले जाने का आरोप

सार

किशोरी से जबरन निकाह कर बिहार ले जाने का आरोपगाजियाबाद।आरोप है कि आइसक्रीम फैक्टरी संचालक ने किशोरी को बिहार ले जाकर उसके साथ निकाह किया।24 अगस्त को जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो वह फैक्टरी गए, जहां उनकी बेटी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से जबरन निकाह कर बिहार ले जाने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना के यासीमगढ़ी निवासी एक किशोरी से बंधक बनाकर जबरन निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आइसक्रीम फैक्टरी संचालक ने किशोरी को बिहार ले जाकर उसके साथ निकाह किया। मामले में किशोरी के परिजनों ने जाहिद व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी जाहिद की आइसक्रीम फैक्टरी में काम करती है। 24 अगस्त को जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो वह फैक्टरी गए, जहां उनकी बेटी नहीं मिली। उन्होंने जाहिद से पूछा तो उसने कहा कि कुछ सामान लेने गई है आने वाली है। काफी समय तक जब वह नहीं लौटी तो जाहिद ने कहा कि वह बिहार चली गई है। वह उसे पसंद करता है, उससे निकाह करेगा। वह बिहार गए तो वहां उनकी बेटी एक कमरे में बंद मिली। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें स्टेशन पर जबरन छोड़ दिया। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें