फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: छह महीने में रकम दोगुनी करने झांसा देकर 78.15 लाख हड़पे, सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो,गाजियाबाद

सार

कारोबारी अजय कुमार चौरसिया का कहना है कि उनका दिल्ली में कार्यालय था। उसी बिल्डिंग में सोवन संजीव प्रधान का भी कार्यालय था। वहीं से उनकी पहचान सोवन संजीव से हुई। सोवन संजीव ने उन्हें अपना फोरेक्स ट्रेडिंग का काम बताया, जिसमें निवेश के बाद छह माह में रकम दोगुनी कराने का दावा किया।
विज्ञापन
लाखों की ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रीतम विहार निवासी रियल एस्टेट कारोबारी से छह माह में दोगुना रकम करने का झांसा देकर निवेश के नाम पर 78.15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने मामले में सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि उनके परिचित ने उन्हें निवेश करके अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया तो उन्हें खुद व अपने परिचितों से निवेश करा दिया। बाद में आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने 2016 से 2022 तक उन्हें कई बार अलग-अलग तरीके से विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

कारोबारी अजय कुमार चौरसिया का कहना है कि उनका दिल्ली में कार्यालय था। उसी बिल्डिंग में सोवन संजीव प्रधान का भी कार्यालय था। वहीं से उनकी पहचान सोवन संजीव से हुई। सोवन संजीव ने उन्हें अपना फोरेक्स ट्रेडिंग का काम बताया, जिसमें निवेश के बाद छह माह में रकम दोगुनी कराने का दावा किया। उनका कहना है कि खुद के 26 लाख रुपये और परिचितों के 35 लाख रुपये निवेश करा दिए। सोवन संजीव ने उनकी पहचान लोकेश, अमन, अनिल शेखावत और अन्य लोगों से कराई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद सोवन संजीव अपना कार्यालय खाली करके चला गया। आरोप है कि 2016 में जब उनकी मुलाकात लोकेश से हुई तो उसने भी उनसे नई स्कीम बताकर तीन माह में अच्छा मुनाफा कराने का झांसा दिया। पिछली रकम निकलने के झांसे में आकर उन्होंने अपने और परिचितों के 15 लाख रुपये और निवेश कर दिए। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की और आईडी में कुछ रकम दिखाकर विश्वास बनाए रखा लेकिन वह भी रुपये उन्हें नहीं मिले।

आरोप है कि उन्होंने उनसे रुपये मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद उन्होंने फिर से दुबई की कंपनी बताकर 2.15 लाख रुपये निवेश करा लिए। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 78.15 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने लोकेश कुमारए सोवन संजीव प्रधानए अमन गिलए अनिल शेखावतए धीरेंद्र वर्मा और संदीप गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें