फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दस दिन बाद ही नकदी और मोबाइल लेकर भागी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दस दिन बाद ही नकदी और मोबाइल लेकर भागी दुल्हन
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन घर से 37 हजार रुपये और आईफोन लेकर भाग गई। पति जब शाम को घर लौटा तो पता चला कि पत्नी घर में बच्चों को बंद करके भाग गई। मामला विजयनगर का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की पहली पत्नी के निधन के बाद उसने बच्चों की देखभाल के लिए दूसरी शादी की थी, जो उनके एक परिचित ने कराई थी। आरोप है कि महिला और शादी कराने वालों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं। कोरोना काल में उनकी पत्नी की मौत हो गई तो उन्होंने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की। यह शादी उनके एक परिचित ने कराई थी। उन्होंने अपने रिश्तेदारी में एक महिला दिखाई थी। शादी कराने के लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। 13 अगस्त को शादी हुई। इसके बाद उन्होंने एक लाख एक हजार रुपये उन्हें दे दिए लेकिन 23 अगस्त को उनकी पत्नी घर में रखे 37 हजार और आईफोन लेकर चली गई। वह उनके तीनों बच्चों को घर में बंद करके चली गई। घर आने पर पता चला कि जिन्होंने रिश्ता कराया था वह महिला उनके घर आई और उनकी पत्नी को ले गई। फोन करके उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन लोगों ने फोन नहीं उठाया। जब बात हुई तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में दीपक, गुडिया, काजल और दीपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें