फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में छह बार चोरी खुली नहीं, सातवीं बार हाथ साफ कर गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में छह बार चोरी खुली नहीं, सातवीं बार हाथ साफ कर गए चोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मैन रोड पर स्थित तीन दुकानों में चोरों ने सातवीं बार चोरी की है। पिछले दो सालों में चोर छह बार दुकानों में चोरी कर चुके हैं। पुलिस में मामला दर्ज कराने के बावजूद इनका खुलासा नहीं हुआ। इसके बाद चोरों के लिए इन तीन दुकानों में हाथ साफ करना आसान हो गया है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी अमित त्यागी ने बताया कि उन्होंने तीन दुकानें किराये पर दी हैं। इनमें से दो दुकानों में कोल्डड्रिंक और पानी बेचा जा रहा है। एक दुकान में हेलमेट की बिक्री की जाती है। शनिवार रात चोरों ने हर बार की तरह दुकान की छत को तोड़कर हेलमेट और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अगस्त 2020 में पहली बार चोरों ने छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद हर तीन-चार महीने में कभी दीवार तोड़कर तो कभी छत या ताला तोड़कर चोरी की गई। पुलिस ने हर बार शिकायत लेकर चोरों को पकड़ने की बात कही लेकिन न चोर पकड़े गए न चोरी की घटनाओं पर रोक लगी। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें