फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद डाल दिया लिंटर, जीडीए ने तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोक के बावजूद डाल दिया लिंटर, जीडीए ने तुड़वाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए के प्रवर्तन जोन छह में इंदिरापुरम के शक्ति खंड में रोक के बावजूद चौथी मंजिल पर लिंटर डालने पर जीडीए ने तोड़वा दिया। रोक के बावजूद निर्माण कार्य करने पर भवन स्वामी के खिलाफ जीडीए अधिकारी इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

प्रवर्तन विभाग के नोडल अधिकारी जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार में भूखंड संख्या 4/ 490 पर बिल्डर सतीश चौहान स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संपूर्ण भूखंड को कवर कर चौथे तल पर निर्माण करा रहे थे। जिसे जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को बंद करा दिया था। टीम के जाते ही बिल्डर ने शनिवार-रविवार की रात में अवैध तरीके से लिंटर डाल लिया। अधिकारियों का कहना था कि बिल्डर ने सोचा होगा कि रविवार को जीडीए कार्यालय बंद रहेगा और कोई निगरानी नहीं करेगा, ऐसे में कोई कार्रवाई भी नहीं होगी। उस क्षेत्र में अवैध निर्माण की मॉनिटरिंग सचिव स्वयं कर रहे हैं। रविवार सुबह उन्हें अवैध छत डालने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने छुट्टी के दिन ही प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। सचिव ने बताया कि पहले क्षेत्रीय सुपरवाइजर व बिल्डर के दो श्रमिकों द्वारा आंशिक रूप से तोड़ा गया, लेकिन पूरी तरह से लिंटर नहीं टूटा। इसके बाद प्रशिक्षित मजदूर की टीम बुला कर घन और हथौड़े से पूरा लिंटर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें