फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार दोपहर क्रॉसिंग रिपब्लिक की अजनारा सोसायटी के बाहर स्कूल की बस से बच्चे को लेने पहुंची महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

अजनारा सोसाइटी के की निवासी शैली मंगला का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को वह सोसायटी के गेट पर खड़ी थी और बच्चों की स्कूल बस के आने का इंतजार कर रही थीं। स्कूल बस आने पर वह बस के पास पहुंची और बच्चों को बस से उतारते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उन्होंने भागकर उनका पीछा किया लेकिन वह बाइक की रफ्तार तेज कर फरार हो गए। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने भी उनका पीछा किया लेकिन वे भाग गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें