फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में की शिकायत तो छात्र ने भाई-बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में की शिकायत तो छात्र ने भाई-बहन को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की छात्रा को स्कूल के ही 11वीं के छात्र द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी छात्र ने उसके साथ मारपीट की। मामले में परिजनों ने स्कूल में इसकी शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र का नाम काट दिया। इस बात से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल से लौट रहे दोनों भाई-बहन को पीट दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं और बेटा 11वीं में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। बेटे की क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र बेटी को परेशान कर रहा था। बेटे ने इसका विरोध किया तो उस छात्र ने उनके बेटे की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत उन्होंने स्कूल में की तो शिक्षकों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन इसके बावजूद भी उसकी हरकतें कम नहीं हुई। तो उन्होंने फिर से स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के कारण उसका नाम काट दिया। आरोप है कि 30 अगस्त को उनके बेटे व बेटी स्कूल से घर लौट रहे थे तो रंजिशन आरोपी छात्र ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया। इससे उनके बेटे का हाथ टूट गया। मामले की उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें