फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैफे की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। गांधी नगर में एक कैफे की आड़ में हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो हुक्का बार संचालकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हुक्के, तंबाकू व अन्य सामान बरामद किया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी नगर में सिद्धिविनायक नामक एक कैफे पर हुक्का बार चलने की सूचना मिली। पकड़े गए आरोपी घूकना निवासी सोनू कश्यप और ऋतिक हैं। दोनों घूकना के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह जान पहचान वाले युुवाओं को हुक्का बार में बैठाते हैं। जिन्हें वह एक हजार रुपये से 1500 रुपये में हुक्का पिलाते थे। हुक्का बार में मोबाइल चलाने की अनुमति नहीं देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें