फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: डेढ़ साल में चोरी हुए 983 मोबाइल फोन, 111 बरामद किए गए, खिल उठे लोगों के चेहरे

Thu, 25 Aug 2022 01:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि 246 मोबाइल ट्रैक हुए हैं। इनमें से आसपास चल रहे 111 मोबाइल बरामद कर लिए, लेकिन अन्य मोबाइल पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क करके उन्हें भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ साल पहले चोरी हुआ मोबाइल फोन वापस मिला तो काफी खुशी मिली है। इतना समय बीत जाने के बाद तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब मोबाइल वापस मिल पाएगा। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रैक कर वापस करा दिया। ये बात चिपियाना के रहने वाले विशाल कुमार ने कही। सर्विलांस टीम ने डेढ़ साल में (एक जनवरी 2021 से 30 जुलाई 2022) गुम व चोरी हुए 983 मोबाइल फोन में से 111 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनकी कीमत करीब 25 लाख बताई गई है। पुलिस ने इनमें से 30 मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क कर प्रेस वार्ता के दौरान उन्हें लौटा दिया। गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की मिलने की उम्मीद छोड़े बैठे लोगों को जब मोबाइल फोन मिला तो उनके चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सर्विलांस टीम की कड़ी मेहनत से एक-एक फोन को ट्रैस करके बरामद किया है। सभी मोबाइल फोन दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के जिलों से बरामद किए गए हैं। यह टीम का सराहनीय कार्य है। अक्सर लोग भी मोबाइल फोन चोरी व गुम होने पर उम्मीद छोड़ देते हैं लेकिन उन्हें जब मोबाइल फोन वापस मिले तो वह काफी उत्साहित थे। एसपी क्राइम ने बताया कि इनमें गाजियाबाद, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ के लोग भी शामिल थे। सभी मोबाइल फोन मालिकों से संपर्क करके उनका फोन वापस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मोबाइल फोन को भी ट्रैस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी ट्रेस कर लिया जाएगा।

कुछ लोगों ने दुकानों से खरीदे मोबाइल
पुलिस ने बताया कि यह मोबाइल फोन उन लोगों से बरामद किए गए हैं। जिनमें से कुछ लोगों ने दुकानों से मोबाइल खरीदे तो किसी ने अपने परिचित व दोस्तों से खरीदें हैं। इनमें उन दुकान व लोगों की जांच की जा रही हैं। उन दुकानदारों ने किस आधार पर बिना बिल के मोबाइल फोन खरीदा है। उनकी मिलीभगत होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले खोया था मोबाइल, नहीं थी कोई उम्मीद
चिपियाना के रहने वाले विशाल कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल डेढ़ साल पहले ऑफिस से घर जाते हुए कहीं रास्ते में गिर गया था। काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल फोन नहीं मिला तो उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी समय बीत जाने के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि मोबाइल फोन मिलेगा। लेकिन आज मोबाइल वापस मिलने से काफी खुशी मिली है।

आसानी से मिल गया फोन नहीं काटने पड़े थाने और कोर्ट के चक्कर
निर्मल ने बताया कि उनका मोबाइल फोन चौधरी मोड़ के पास जेब से निकल गया था। काफी तलाश करने पर भी मोबाइल नहीं मिला, तो उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फोन ट्रैक कर बरामद कर लिया। लेकिन इस बात की खुशी है कि फोन वापस लेने के लिए थाने और कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़े।

मोबाइल तो मिला लेकिन डाटा नहीं मिलने का गम
रिंकू शर्मा ने बताया कि उनका मोबाइल स्टेशन के पास दो जून को चोरी हुआ था। उम्मीद नहीं थी वापस मिलेगा लेकिन मोबाइल फोन पुलिस ने वापस करा दिया। इससे काफी खुशी है। हालांकि डाटा डिलीट होने गम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें