फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कोचिंग संचालक की हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, परिजनों का आरोप- अनिल को धक्का दिया गया

Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामले में अनिल के भाई मनोज ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री नगर में चार फरवरी की रात कोचिंग संचालक अनिल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सगे भाई नरेंद्र और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात महीनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद कविनगर पुलिस की नींद टूटी और कार्रवाई की।

विज्ञापन


चार फरवरी की शाम नरेंद्र व हरेंद्र अनिल को किसी काम से अपने साथ ले गए थे। वहां सभी ने शराब पी। घर वापस लौटते समय नरेंद्र की कार अनिल चला रहे थे, जो पेड़ से टकरा गई। कार में काफी नुकसान होने पर नरेंद्र और हरेंद्र ने अनिल पर कार ठीक कराने का दबाव बनाया। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। अनिल वहां से भागकर घर पहुंचा तो दोनों भाई अनिल के घर में घुस गए और कमरे से निकालकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान धक्का-मुक्की में अनिल छत से गिरकर मौत हो गई। अनिल के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अनिल को धक्का दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें