फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बनकर साइबर अपराधियों ने ठगे 2.76 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बनकर साइबर अपराधियों ने ठगे 2.76 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। विदेशी बनकर सोशल मीडिया पर भारतीयों से दोस्ती करके भारत घूमने के नाम पर फंसाकर ठगी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। शातिर ने विदेशी महिला बनकर विजयनगर के रहने वाले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करके फंसा लिया और दिल्ली एयरपोर्ट आकर अधिकारी बनकर पुलिस द्वारा पकड़ने की बात में उलझाकर दो बार में 2.76 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी रुपये की मांग की गई तो युवक को शक हुआ। युवक ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

विजयनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक का कहना है कि फेसबुक पर उनके पास जेनिस मार्कस नाम की लड़की की रिक्वेस्ट आई। उन्होंने फेसबुक पर उसे दोस्त बना लिया। इसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जेनिस ने उनसे देश घूमने की इच्छा जाहिर करके दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने आने को कहा। युवक का कहना है कि अगले दिन उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई कि आपकी दोस्त जेनिस मार्कस को एयरपोर्ट पर कर विभाग के अधिकारियों ने तीन करोड़ रुपये के साथ पकड़ा है। इतने रुपये विदेश से लाने की अनुमति नहीं है। इन्हें छुड़वाने के लिए 55 हजार पांच सौ रुपये का टैक्स भरना होगा। युवक ने उनके द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में रुपये डाल दिए। इसके बाद शातिर ने फिर से 1.65 लाख रुपये मांगे वह भी उन्होंने दे दिए। इसके बाद अन्य टैक्स के नाम पर शातिरों ने 3.80 लाख रुपये की मांग की तो उन्हें शक हो गया। शक होने पर युवक ने साइबर सेल की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। शातिरों को साइबर सेल की मदद से ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें