लालकुआं के मानसरोवर पार्क में आवासीय क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से चलाई जा रही बोरे व कट्टे पर प्रिंटिंग करने वाली प्रेस में बुधवार सुबह आग लग गई। प्रेस में केमिकल व ज्वलनशील पदार्थ होने से आग तेजी से फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मानसरोवर पार्क की गली नंबर दो में खोड़ा निवासी राजेश कुमार का मकान हैं, जिसमें उसने प्रिंटिंग प्रेस संचालित खोला हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैक्टरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी बंद थी हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।