विजयनगर की जल निगम चौकी के सामने बने ओवर हेड टैंक (पानी की टंकी) के ऊपर चढ़कर कुछ युवक वीडियो व फोटो खींचवाते नजर आ रहे हैं। चार-पांच युवकों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो टैंक पर चढ़कर उछलकूद करते दिखाई दे रहे हैं और रील्स बना रहे हैं। चौकी के पास खड़े किसी व्यक्ति ने उनकी लापरवाही की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर युवकों की पहचान में जुटी है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस टंकी के पास पहुंची लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुके थे। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि युवकों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कई मामले पूर्व में सामने आए हैं। जल निगम के अधिकारियों से टंकी पर चढ़ने के रास्ते पर दरवाजा लगवाने के लिए कहा गया है।