फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बाइक सवार बदमाश ने जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारी से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Aug 2022 01:19 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दमाश हेलमेट पहने हुआ था। बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी जमी होने के चलते गंदी थी। सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि बदमाश की तलाश में टीमों को लगाया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-पांच में बाइक सवार बदमाश ने जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारी से मंगलवार सुबह सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वसुंधरा के पार्क व्यू अपार्टमेंट में विपिन बिष्ट परिवार संग रहते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे टहलकर घर लौट रहे थे। अपार्टमेंट के गेट के पास बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर दी। पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश का पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए। विपिन के मुताबिक बदमाश हेलमेट पहने हुआ था। बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी जमी होने के चलते गंदी थी। वहीं, सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि बदमाश की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन


पत्नी से भी हो चुकी है चेन लूट
विपिन के मुताबिक सोने की चेन में ओम का लॉकेट भी था। लॉकेट के साथ चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पूर्व में उनकी पत्नी भी चेन लूट का शिकार हो चुकी हैं। उनकी पत्नी से बदमाशों ने वसुंधरा सेक्टर-17 में चेन लूटी थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर न्यायालय की शरण ली थी लेकिन फिर भी चेन नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें