फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार दमकल स्टेशन से बुलवाई गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार दमकल स्टेशन से बुलवाई गाड़ियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब पांच बजे पेंट बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। केमिकल होने के कारण पूरी फैक्टरी में आग फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में लाखों का नुकसान हो गया। नगर कोतवाली, साहिबाबाद, वैशाली और मोदीनगर से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के साइड प्रथम में कोनार्क नाम से पेंट की फैक्टरी है। फैक्टरी में रखे थिनर और अन्य केमिकल के कारण आग भीषण हो गई और ऊंची लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख आसपास में अफरा तफरी मच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर आसपास के स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलवाया गया और करीब 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में राहत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें