फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक और खर्चा पूरा करने के लिए बना लिया बाइक चोर गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक और खर्चा पूरा करने के लिए बना लिया बाइक चोर गैंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। शौक और खर्चा पूरा करने के लिए 12वीं पास एक छात्र ने बाइक चोर गैंग बना लिया। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन छात्र भी हैं जो पिछले दो महीने से बाइक चोरी की वारदात कर रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर कुछ दिन तक अपने पास छिपाकर रखते थे और बाद में मजबूरी बताकर पांच से छह हजार रुपये में गांव के लोगों को बेचते थे। आरोपियों ने दो माह में 20 बाइक चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने इनके पास से 10 बाइक और नंबर प्लेट बरामद कर ली हैं।
मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बदायूं के परोर जुआखेड़ा निवासी दीपक यादव जो हाल में मसूरी में रह रहा है, बापूधाम निवासी निखिल कुमार, अमन और मसूरी काजीपुरा निवासी अर्जुन है। गिरोह का सरगना निखिल है। इसने ही महंगे शौक और खर्चा पूरा करने के लिए गिरोह बनाया और अपने साथियों को जोड़ लिया। निखिल, अर्जुन और दीपक 12वीं पास हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनसान इलाकों में कुछ दिन तक वाहनों की रैकी करते हैं और मौका देखकर दोपहिया वाहन चोरी कर लेते हैं। कुछ दिन बाद रुपयों की जरूरत बताकर बिना कागज के लोगों के बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने दी छुट्टी तो उनकी भी कर ली बाइक चोरी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि निखिल ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य की भी बाइक चोरी की थी। पुलिस ने उनकी बाइक भी बरामद की है। निखिल ने बताया कि उसने प्रधानाचार्य से दोस्तों के साथ जाने के लिए छुट्टी नहीं दी थी तो सबक सिखाने के लिए उसने उनकी भी बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें