फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई से मंगवाता था शराब तो उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगई से मंगवाता था शराब तो उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन

गाजियाबाद। दबंगई से शराब मंगवाने और रुपये मांगने वाले मजदूर को उसके ही दो साथियों ने मौत के उतार दिया। कविनगर पुलिस को 14 जुलाई को नासिरपुर फाटक के पास ट्राली में उसका शव मिला, जिसकी पहचान शाहजहांपुर के मदनापुर गांव गिरधरपुर निवासी पिंटू यादव (28) के रूप में हुई। कविनगर पुलिस ने मामले की जांच कर नौ दिन में घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेम किशोर और श्याम भैया मजदूरी करते हैं, मृतक पिंटू यादव भी उनके साथ मजदूरी करता था। तीनों एक दूसरे को छह साल से जानते थे।
सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रेम किशोर निवासी बुलंदशहर के डिबई छोटा घुसराना, हरि सिंह और श्याम भैया निवासी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव नरायणपुर है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिंटू दबंगई दिखाकर उनसे और उनके साथियों से शराब मंगवाता था और रुपये लेता था। मना करने वह उनके साथ मारपीट करता था। आसपास के सभी उनके साथी उससे परेशान थे तो उन्होंने 13 जुलाई की रात उसके साथ शराब पी और उसके ही गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को जब शव मिला तो अज्ञात में था लेकिन टीम ने आसपास जब पूछताछ की तो उसकी पहचान हुई। पिंटू यादव नासिरपुर फाटक के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चलाता था और मजदूरी करता था। शव की पहचान बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर ने ही की थी। मामले शाहजहांपुर से आकर उसके भाई सोनू ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शव का पोस्टमार्टम कराने पर पुष्टि हुई की पिंटू की हत्या गमछे से गला दबाकर मारा गया। ऐसे में टीम ने पूछताछ शुरू की, जिसमें पता चला कि पिंटू ने 13 जुलाई की रात अपने दो साथियों के साथ शराब पी थी। इसमें पुलिस को उसके एक बाल वाले साथी के बारे जानकारी मिली जिसका नाम श्याम भैया है। पुलिस ने श्याम को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। इसकी निशानदेही पर प्रेम किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें