फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहानंद सरस्वती को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहानंद सरस्वती को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती को धमकी देने के मामले में मसूरी पुलिस ने पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ युवक धार्मिक माहौल बिगाड़ने की मंशा से टिप्पणी कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। मामले में उप निरीक्षक डॉ. राम सेवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप पर 18 जुलाई से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पांच-छह युवक यति नरसिंहानंद की फोटो दिखाकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच कर पता किया तो पता चला वीडियो राजस्थान में बनाया गया है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें