फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अपने भड़काऊ और विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर डासना थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस वीडियो में महंत ने राष्ट्रपिता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। टिप्पणी के जरिए उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश की है। यह भी कहा है कि महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जा रहे हैं। एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया कि वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलने पर जांच कराई गई। इसमें साफ हो गया कि वीडियो यति नरसिंहानंद का ही है। इसके बाद केस दर्ज कराया है। तहरीर दरोगा राम सेवक ने दी। वीडियो 13 जुलाई की रात को ट्वीट किया गया। पुलिस ने इस केस में झूठ बोलकर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धारा लगाई है। एसपी देहात का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यति पर दिल्ली-उत्तराखंड समेत जिले में दर्ज हैं 18 मुकदमे
गाजियाबाद। यति नरसिंहानंद पर जिले के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड में 18 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात डा. ईरज राजा ने बताया कि यति पर बलवा, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, विवादित बयान देने, आत्महत्या के लिए उकसाने के के 18 मामले दर्ज हैं। यह मुकदमे महाराष्ट्र, गाजियाबाद, हरिद्वार, दिल्ली के थानों में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें