फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोते बुजुर्ग की हत्या कर पांच लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सोते बुजुर्ग की हत्या कर पांच लाख के गहने लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

साहिबाबाद। पसौंडा में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर बदमाशों ने जसवंत शर्मा (76) की हत्या कर पांच लाख के गहने और 20 हजार की नकदी लूटकर ले गए। दूसरे कमरे में सो रही बहू कविता का कहना है कि बदमाशों ने उसके और बेटे तुषार के हाथ-पांव भी बांध दिए थे। हालांकि, उसके देवर पंकज ने कविता और तुषार पर शक जाहिर करते हुए हत्या और लूट का केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के समय घर में तीन ही लोग थे।
टीला मोड़ थाने में केस दर्ज करा पंकज ने बताया कि वह अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए मां कृष्णा देवी और परिवार के अन्य लोगों के साथ राजस्थान गए थे। आधी रात के बाद उसे वारदात की सूचना तुषार ने फोन से दी। उसका कहना है कि सोते समय मां कविता के अचानक दर्द हुआ था। उन्होंने उसे उठाया। उसने देखा कि मां के हाथ बंधे हुए हैं और दादा का कमरा भी खुला हुआ है। उसने जाकर देखा तो दादा का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन

हाथ बंध गए और कविता को पता नहीं चला
पुलिस ने कविता से पहला सवाल यही किया कि जब बदमाशों ने तुम्हारे हाथ बांधे तो तुम्हें इसका पता क्यों नहीं चला? पास में सो रहे बेटे तुषार को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? दोनों ने एक ही जवाब दिया, वे गहरी नींद में थे। पुलिस ने तुषार से पूछा कि जब मां को दर्द हुआ तो नींद में कैसे पता चल गया। इस पर तुषार ने कहा कि मां जोर से बोली थी। ये बातें पुलिसवालों के गले में नहीं उतरी। केस दर्ज होते ही वे दोनों को थाने ले गए। पंकज ने पुलिस को बताया कि कविता अक्सर झगड़ा करती थी। कई बार पिता को जान से मारने तक की धमकी दे चुकी थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने बताया कि शक के आधार पर कविता और तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में टीम जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना के बारे में कुछ और जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें