फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की कीमत के गहने चोरी कर घरेलू सहायिका फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की कीमत के गहने चोरी कर घरेलू सहायिका फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरू नगर द्वितीय-एफ में मिआ शर्मा के घर में रहने वाली घरेलू सहायिका ने करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी व हीरे आभूषण चोरी करके फरार हो गई। मिआ की बड़ी बहन की तीन मई की शादी थी। शादी के कार्यक्रमों के कारण बैंक लॉकर में गहने नहीं रख पाए। मिआ ने रविवार को एकता को छत पर कपड़े सुखाने के लिए भेजा था। आरोप है कि वह इसी दौरान अलमारी के गहनों का बैग लेकर छत पर गई और वापस नहीं लौटी। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें वह छत से कूदकर भागते हुए नजर आई है। मिआ ने घरेलू सहायिका एकता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मिआ शर्मा का कहना है कि वह अपनी मां के साथ रहती है, भाई बाहर रहता है। मिआ ने बताया कि उनकी बहन की शादी इंदौर में हुई थी। इसी के लिए बैंक से गहने निकालकर लाए थे। 15 मई को उनकी मां पड़ोस में शादी की मिठाई बांटने गई थीं। इसी दौरान वह घर पर कपड़े धो रही थीं तो उन्होंने एकता छत पर कपड़े सूखाने के लिए भेजा। मिआ ने बताया कि वह छत पर कपड़े सुखाने गई लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने घर के और आस पड़ोस के सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि एकता बैग लेकर छत से कूदकर भाग रही। इस दौरान उसके पैर में भी चोट लग गई थी। उन्होंने अलमारी में रखे गहने देखे तो वह गायब मिले।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। इसमें टीम लगाई गई। टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करने पर शक
मिआ ने बताया कि उनके यहां पहले कोई और महिला घरेलू सहायिका थी। कुछ समय पहले उन्होंने छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने एकता को रखा था। एकता और पुरानी वाली घरेलू सहायिका एक दूसरे के संपर्क में रहती थी। मिआ का कहना है कि एकता ने उनके साथ मिलकर वारदात की है।
विज्ञापन

इंदौर शादी में भी गई थी एकता
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि एकता परिवार के हर कार्यक्रम में साथ रहती थी और परिवार के सदस्य जहां घूमने जाते थे उसे साथ ले जाते थे। एकता इंदौर में हुई शादी में उनके साथ रही और हाल में हरिद्वार जाने के दौरान भी वह साथ रही। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें