फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी होने पर प्रियंका का गला दबाकर की हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी होने पर प्रियंका का गला दबाकर की हत्या, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। बजरिया के आर्यदीप होटल में बुधवार देर रात हुई प्रियंका की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सतीश (असल नाम नौशाद खान पठान) ने प्रियंका की कहासुनी के बाद गला दबाकर हत्या की थी। गला दबाने से प्रियंका की गर्दन की हड्डी टूट गई थी और फर्श पर गिरने से सिर में चोट से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद खान, होटल मालिक रविंद्र यादव, होटल मैनेजर विजय यादव और सफाईकर्मी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रविंद्र, विजय और अच्छे लाल को साक्ष्यों छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के मामले में पकड़ा गया है।
सीओ सिटी प्रथम स्वंतत्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नूरनगर सिहानी निवासी नौशाद खान पठान उर्फ अच्छे है। वह मूलरूप से हमीरपुर के मोदहा का रहने वाला है। नौशाद पुताई का काम करता है। सीओ ने बताया कि बुधवार रात प्रियंका और नौशाद बजरिया के होटल आर्यदीप में गए थे। प्रियंका ने अपना आधार कार्ड देकर होटल में कमरा बुक कराया था। पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका ने नौशाद को नामर्द कह दिया था। शराब के नशे में इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी तो उसने प्रियंका का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद नौशाद, प्रियंका के दोनों मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया। नौशाद ने होटल से जाते समय इसकी जानकारी होटल स्टॉफ को दी थी।
विज्ञापन

होटल मैनेजर ने लिखा फर्जी नाम और नंबर
पुलिस को गुमराह करने के लिए होटल मैनेजर, मालिक और सफाई कर्मचारी ने साक्ष्य छिपाए। मैनेजर ने आरोपी का नाम सतीश और फर्जी मोबाइल नंबर की रजिस्टर में एंट्री कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने कि होटल के रिकॉर्ड में कई जगह कटिंग मिली इससे शक गहरा गया। सीओ ने बताया कि इस मामले में होटल का कमरा बुक करते समय कोई पहचान पत्र न लेने के मामले में भी होटल मालिक व कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उसी दिन हुई थी दोनों की मुलाकात
पूछताछ में सामने आया कि नौशाद 4 मई को रेलवे स्टेशन के पास गया था। वहां उसकी मुलाकात 48 वर्षीय प्रियंका से हुई। कुछ देर बात करने के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और देर रात वह करीब साढ़े 11 बजे होटल में गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें